रिपोर्टर – रवि पंथी
लटेरी। शासकीय महाविद्यालय लटेरी में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस एफ आई) ने पौधारोपण का कार्यक्रम किया
इसी के साथ पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य भी मौजूद रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में पर्यावरण को बचाने एवं लगातार कार्बन उत्सर्जन पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव से प्रकृति को कितना नुकसान हो रहा है और इसीलिए आज जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं और अपने देश और प्रदेश को हरा भरा बनाएं।इसी कड़ी में एस. एफ. आई. विदिशा के जिला सचिव अभिषेक ने भी अपनी बात रखते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि आज हमें पेड़ क्यों लगाना जरूरी है उन्होंने बताया कि किस तरीके से अंधाधुंध विकास की दौड़ में हमारे जंगलों को काटा जा रहा है । इसीलिए आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करेंगे।


















Leave a Reply