जालोर के मुक्केबाज दिखाएंगे जयपुर में अपना दमखम
श्रवण लुकड़/जालोर. आत्मरक्षा केंद्र जालोर व वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकादमी के कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि 53वी रीजनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता जयपुर में 1 जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में आत्मरक्षा केंद्र के 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें 8 बालक 7 बालिकाएं हैं। सोनाक्षी शर्मा, तनीषा गुर्जर,अदिति मंडलावत, दिव्या गोदारा, निविका चौधरी, रिचा राजपुरोहित,ऋषिका जोशी,चित्राक्ष सक्सेना,सौम्य,आदित्य मंडलावत ,प्रियांशु गहलोत ,मयंक सोलंकी,विहान राज सक्सेना,आदित्य शर्मा ,आदित्य राजपुरोहित,जयपुर में अपना दमखम दिखाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद भारतीया,शारीरिक शिक्षक कपिल कुमार,विजेश कुमार,समस्त अभिभावक गण ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर मीठा मुंह करवा कर रवाना किया। टीम के साथ अध्यापिका निकिता पिलानिया,अध्यापक हीराराम के साथ रवाना हुए। सभी खिलाड़ी नियमित रूप से कोच प्रीतम सिंह के पास अभ्यास कर रहे हैं।