सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस,जेएमएम व जेबीकेएसएस छोड़ थामा आजसू पार्टी का दामन
एक बार मौका दें,बड़कागांव विधानसभा में विकास की लकीर खींचकर कायाकल्प कर दूंगा :–रोशनलाल चौधरी
युवा भटके नहीं,युवाओं व बेरोजगारों को रोजगार से जोडूंगा :–रोशनलाल चौधरी
केरेडारी:–लोकसभा चुनाव खत्म होते हीं अब झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।दिन प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक दल अपने–अपने चुनावी कैंपेन में लगे है।इसी प्रकरण में आज केरेडारी प्रखंड के सलगा पंचायत भवन में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टिकेश्वर साव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी,संदीप कुमार के नेतृत्व में जेएमएम और डीएस कुमार महतो के नेतृत्व में जेबीकेएसएस छोड़ आजसू पार्टी और बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी के नीति सिद्धांतों से प्रेरित होकर आजसू पार्टी का दामन थामा।
इस मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी उपस्थित हुए जिन्होंने सभी शामिल हुए लोगों को आजसू पार्टी का पट्टा व माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो व संचालन पंचायत अध्यक्ष रूपलाल महतो ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य पंकज साहा,भोला महतो,प्रखंड सचिव मोहन महतो,कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो,जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा,पंचायत सचिव रूपलाल कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा,कंचन यादव,बलदेव ठाकुर,विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
शामिल होने वालों में
कांग्रेस,जेएमएम पार्टी छोड़ कर टिकेश्वर कुमार साहू और संदीप कुमार के नेतृत्व में सुषमा देवी कौशल्या देवी अर्चना देवी द्वारिका साव संतोष कुमार साव घाना साव जगदीश महतो देवंती देवी अंजू कुमारी वासुदेव साव राजेश कुमार खिलावन साव रामचंद्र साव केदार साव महेंद्र भोक्ता किशुन साव विनोद कुमार राम बबीता देवी खुशबू देवी उमेश साहू किरण देवी सुनैना देवी जितेंद्र साहू नेहा देवी अरुणा देवी मनोज कुमार महतो नेमुन साहू अशोक साहू सुबोध साव विजय साहू नागेश्वर रवानी गणेश महतो शिवदेव महतो विकास कुमार महतो संजय साव सरिता देवी राजेंद्र प्रजापति टिकेश्वर साव सीपीआई चांदनी देवी के साथ डीएस कुमार महतो के नेतृत्व में जेबीकेएसएस छोड़कर ललन कुमार अंकित कुमार नितीश कुमार धर्मेंद्र कुमार रिशु कुमार अमित कुमार महतो नवीन कुमार विपिन कुमार रंजीत कुमार सनी कुमार पवन कुमार मुकेश कुमार मिथुन कुमार साहू सनी कुमार देवराज कुमार विनय कुमार सहित सैकड़ों ने आजसू पार्टी का दामन थामा।
रिपोर्ट-ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़