Advertisement

कांकेर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मानसिक रूप से स्वस्थ अस्पताल बिलासपुर भिजवाया गया।   

कांकेर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मानसिक रूप से स्वस्थ अस्पताल बिलासपुर भिजवाया गया।

सत्यार्थ न्यूज़ पुनीत मरकाम संवाददाता कांकेर (छत्तीसगढ़) भानुप्रतापपुर ✍️ ✍️ 

कांकेर :- दिनांक 29/06/2024 को शिवि संस्था कांकेर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बहनापानी में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला सड़क के किनारे बारिश में पड़ी है जानकारी मिलने पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर आनंद कुमार ध्रुव जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर भास्कर मिश्रा ने विधिक स्वयं सेवको वर्षा, सुनंदा नेताम, निलकमल मटियारा, गुप्तेश्वर साहू, तथा थाना प्रभारी नरहरपुर के सहयोग से ग्राम बहनापानी से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर लाया गया तथा जिला अस्पताल कांकेर मनोविशेषज्ञ के पास जांच कराकर न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बा शाह से महिला को इलाज हेतु राज्य मानसिक अस्पताल बिलासपुर सेंदरी में भर्ती कराने हेतु आदेश प्राप्त कर उक्त महिला को सुरक्षित बिलासपुर सेंदरी दिनांक 30/06/2024 को दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर आनंद ध्रुव के मानवीय संवेदना का ही परिणाम है कि उनके निर्देशन में महत्वपूर्ण महिला को समय पर इलाज के लिए बिलासपुर सेंदरी भेजा गया। थाना प्रभारी नरहरपुर के द्वारा बताया गया कि महिला अपना नाम, पता बताने में असमर्थ थी। तथा महिला के परिवार वालों का पता लगाया गया जिसके दौरान यह जानकारी मिली कि महिला का नाम सुरजा नेताम पति मनोहर नेताम 46 वर्ष जाति गोंड ग्राम अरौद कि निवासी है। जिन सुचित कर महिला को दिनांक 30/06/2024 को भर्ती किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!