सुधान्शू गोस्वामी
दतिया के वनवास ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ ख़ूनी संघर्ष। अहिल्या यादव नामक महिला की गोली मारकर हत्या।
यह पूरी घटना जिगना थाना क्षेत्र की है। शनिवार देर रात वनवास ग्राम में शराब पीने के दौरान दो पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद शुरू गया है। वहीं कटीली सरपंच पति अरविंद यादव ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में अहिल्या यादव नामक महिला की मौत हो गई। जबकि प्रियंका यादव नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में जिगना थाना पुलिस ने 13 लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
















Leave a Reply