Advertisement

बांसवाड़ा में जिला कलक्टर ने किया पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

http://satyarath.com/

बांसवाड़ा में जिला कलक्टर ने किया पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद, खादू कॉलोनी अस्पताल में हुआ शुभारंभ
बांसवाड़ा ।
संवाददाता पूर्णानंद पांडेय 9414267596/7300267596

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर खादू कॉलोनी में पल्स पोलियो कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोलियो उन्मूलन और स्वस्थ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर डॉ. यादव ने एक पौधा भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पौधरोपण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एचएल ताबियार ने बताया कि जिलेभर में रविवार को निर्धारित बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद दो दिन तक घर-घर जाकर सर्वे कर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद की दवा दी जाएगी।
जिला शिशु एवं प्रजनन अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार भाबोर ने बताया कि जिले में 1274 बूथों पर 232528 बच्चों के लक्ष्य के साथ दवाई पिलाई जा रही है। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉक्टर हरीश कटारा ने अस्पताल में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ खुशपाल सिंह, उपनियंत्रक डॉ डीके गोयल, समाजसेवी राजेश भावसार, नर्सिंग अधीक्षक दीपक भट्ट, युपिएम डॉ वनीता त्रिवेदी, आदित्य पंवार मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!