Advertisement

सुसनेर – नदी की तरह लंबे मत बनो, जीवन में कुवै की तरह गहरे बनो-आचार्य प्रज्ञा सागर

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

नदी की तरह लंबे मत बनो, जीवन में कुवै की तरह गहरे बनो-आचार्य प्रज्ञा सागर

https://satyarath.com/

सुसनेर। मध्यप्रदेश के उज्जैन से राजस्थान के झालरापाटन तक पर्यावरण को बचाने के लिए आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज की शुरू हुई यात्रा कुछ दिनों के लिए सुसनेर में त्रिमूर्ति जैन मंदिर में क्षेत्र के जैन समाजजनों एवं आम लोगो मे प्रकृति अलख जगाने के लिए कुछ दिनों के लिए यहां रुकी है। वर्षाकाल के दौरान उनका चातुर्मास राजस्थान के पाटन शहर में होगा। 21 जून को उज्जैन से शुरू हुई यह पद विहार यात्रा 27 जून गुरुवार को सुबह सुसनेर पहुंचने पर समाज द्वारा आर्चाय श्री का स्वागत किया गया था। तब से ही प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक त्रिमूर्ति मन्दिर परिसर में प्रवचन के माध्यम से लोगो को पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ो को बचाने एवं पौधों को लगाने का आव्हान कर उनके द्वारा पौधारोपण भी करवाया जा रहा है। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस पूरी होने तक 1 करोड़ पौधे आमजन के सहयोग से लगाने का प्रण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया है। शनिवार को आचार्य श्री के द्वारा समाज के युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया की प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाए और उनके देख रेख करके उन्हें वृक्ष बनाए तभी वृक्षारोपण सार्थक होगा। आचार्य श्री ने त्रिमूर्ति मंदिर में महीने में एक बार अभिषेक शांति धारा करने के लिए 30 व्यक्तियों को जिनको महीने में एक बार एक हज़ार रुपये भेंटकर शांतिधारा का अभिषेक करने के लिए भी प्रेरित किया। जिसमें इस धर्मकार्य के लिए नगर के जैन समाज के युवाओं ने अपने नाम की स्वीकृति प्रदान की। आचार्य श्री के अनुसार उनकी उम्र 52 वर्ष है और उन्होने संकल्प लिया है की आगे जितना भी जीवन बचा है वह पूरा जीवन पर्यावरण और वंसुधरा को हरा भरा बनाने में समर्पित करूंगा। उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा कि हमे अपने जीवन को गुलाब की तरह बनाना है कांटो की तरह नही। कांटे बनोगे तो निकालकर फेंक दिए जाओगे ओर गुलाब बनोगे तो भले ही तोड़ दिए जाओ पर तोड़ने के बाद भी सर माथे पर सजाए जाओंगे। आप लोग नदी की तरह लंबे ना बनो बल्कि कुँए की तरह गहरे बनो। छोटी सी जिंदगी है इसीलिए जिंदगी में लम्बाई नही गहराई लाओ। जिंदगी में इतने छोटे बनो की हर किसी के साथ जमीन पर बैठ सको ओर खड़े हो आपके साथ सब खड़े हो जाये। रविवार को आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में विद्यांजलि नगर के शासकीय सेवा से निवृतमान हुए शिक्षक गुलाबचंद जैन के द्वारा दी गयी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, अशोक कंठाली, राजमल जैन खुपवाला, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, त्रिमूर्ति मन्दिर समिति अध्यक्ष महावीर जैन सालरिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सावला, शैलेंद्र सिंघई, गिरजाशंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। प्रवचन कार्यक्रम का संचालन अशोक जैन मामा ने किया।
चित्र 1 : सुसनेर त्रिमूर्ति मन्दिर में प्रवचन देते आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज।
चित्र 2 : प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जैन समाजजन एवं गणमान्य लोग।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!