Advertisement

कांकेर थाना नरहरपुर पुलिस ने 01 जुलाई से नए संविधानों एवं नए कानून के संबंध में जानकारी लागू हो रही है

        पुनीत मरकाम संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर ✍️ ✍️                                                                थाना नरहरपुर पुलिस ने 01 जुलाई से नए संविधानों एवं नए कानून के संबंध में जानकारी लागू हो रही है

कांकेर :- आज दिनांक 28.06.2024 को सामुदायिक भवन नरहरपुर में थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर इंदिरा कल्याण ऐलेसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर मनीषा ठाकुर रावटे (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक कांकेर के पर्यवेक्षण में, पर्यवेक्षक सुरेश कुमार राठौर थाना प्रभारी नरहरपुर के नेतृत्व में आगामी 01 जुलाई 2024 से नया कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन कर जानकारी दी गई, जिसमें पूर्व के अंग्रेजों के देहधार से चले आ रहे कानून भादवि के 511 धाराओं में बदलाव किया गया है। 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता में 358 धाराओं एवं 23 अध्याय के स्थान पर 20 अध्याय का समावेश किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को शीघ्रता से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करने के संबंध एवं अपराधियों के लिए नए कानून में गंभीर सजा एवं समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी कानून की जानकारी दी गई। उक्त कार्य में औपनिवेशिक वस्तुओं में बदलाव, नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, प्राथमिकता का आंकड़ा, महिला सुरक्षा एवं न्याय, आतंकवाद, संगठित अपराध एवं भारत की संप्रभुता एकता एवं अखण्डता के विरुद्ध अपराध, अखिल भारतीय कानूनी पहल, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के पहल, न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित पहल, ई-एफआईआर और 0-एफआईआर के बारे में भी बताया गया, यह भी बताया गया कि किसी भी मामले में अब सारे रिकार्ड ऑनलाईन और कम्प्यूटरीकृत हो रहे हैं। नये कानून में वह सभी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी, जिससे आम जनता को उनके अधिकार, न्याय और निर्णय शीघ्र मिलेंगे। उक्त कानून में विशेष तौर पर महिलाओं एवं बच्चों के उपर घटित अपराधों एवं अत्याचारों के विषयों एवं उनके कारण बनाये गये अपराधों एवं कानून के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक कांकेर, पर्यवेक्षक सुरेश कुमार राठौर थाना प्रभारी नरहरपुर, डीडीपी राजेश्वर कुजूर, एडीपीओ रीना देहारी, डॉ० राजीव रंजन तारम सीआईसी नरहरपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारी सलाम, उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, अध्यक्ष मुकेश संचेती, विभिन्न ग्रामों के कोटवार, कॉलेज एवं स्कूल के प्राध्यापक छात्र, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी/पदाधिकारी एवं स्वयं सेवी वर्षा एवं छात्राएं, गणमान्य नागरिक, थाना नरहरपुर के स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!