Advertisement

हरियाणा महेन्द्रगढ़-एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने किया मैजिक शो का शुभारंभ 30 जून तक रोजाना होंगे दो शो

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेन्द्रगढ़ हरियाणा 

 

जादूगर सम्राट शंकर के जादुई शो का रंगारंग कार्यक्रम

पीजी कालेज में आगामी 30 जून तक रोजाना होंगे दो शो

परिवार संग देखें, बच्चों का स्क्रीन टाइम भी घटेगा

प्रवेश पूरी तरह रहेगा नि:शुल्क

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने किया मैजिक शो का शुभारंभ

महेन्द्रगढ़ नारनौल, 27 जून। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर का मैजिक शो का आज राजकीय पीजी कालेज में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जादू शो के शुभारंभ अवसर पर एडीसी ने कहा कि आधुनिक युग में भले ही हमारे पास विभिन्न मनोरंजन के साधन मौजूद हैं लेकिन परिवार के साथ मैजिक शो देखना एक अलग ही आनंद की अनुभूति देता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे अधिक से अधिक मोबाइल जैसे गैजेट्स का प्रयोग कर रहे हैं। इन उपकरणों का उनके जीवन पर दुष्प्रभाव भी पड़ता है। बच्चों को इन गैजेट्स के दुष्प्रभावों से बचाना व जादुई कलाओं से जुड़ी हमारी समृद्ध संस्कृति से रूबरू इस जादुई शो का मुख्य मकसद है। सभी को परिवार संग यह शो जरूर देखना चाहिए। इससे बच्चों का स्क्रीन टाइम भी काम होगा।
एडीसी ने कहा कि जादू हिंदुस्तान की एक अद्भुत कला है। इसे जीवंत रखने के लिए सभी को रुचि के साथ इस विधा को देखना चाहिए। सरकार द्वारा भी जादू कला के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर व उनकी समस्त टीम को सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी। जादूगर शकंर ने कहा कि मैजिक शो में हाथ की सफाई और स्वस्थ मनोरंजन का बेहतरीन समागम होता है। उन्होंने बताया कि इस कला को अपनाने का उनका संकल्प दुनिया के अंदर अपनी अलग पहचान दिलाना रहा है।

जादूगर शकंर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का जताया आभार

नारनौल। जादूगर शकंर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जिलों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जिले में चार दिन यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शो के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, जल बचाओ अभियान, तिरंगे का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह शो सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। यह शो दिन में दो बार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा शाम सात बजे से आयोजित होंगे। कार्यक्रम को लेकर पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर प्रबंधक राकेश कटियाल व बीजेपी से विकास अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते एडीसी दीपक बाबूलाल करवा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!