Advertisement

महराजगंज : सोनौली बॉर्डर से चीनी महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

www.satyarath.com

सोनौली बॉर्डर से चीनी महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

satyarath.com

☞ UP में नेपाल के बॉर्डर से पगडंडियो के रास्ते,भारत में एंट्री पाई चीनी महिला अरेस्ट…

☞ चीन की ख़ुफ़िया एजेंसी क़ी एजेंट होने का शक

महराजगंज पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के निर्देशन में सीमा पर कड़ी चौकसी जिसमें तस्करी,ह्यूमन ट्रैफिकिंग और घुसपैठ रोकने के लिए लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

UP के महाराजगंज में भारत – नेपाल सीमा से सटे सोनौली बॉर्डर पर पगडंडियों के रास्ते भारत क़ी सीमा में प्रवेश कर चुकी चीन क़ी महिला सी.ए.आई.जिया होंग उर्फ हेलेन को सीमा सुरक्षा बल एवं सोनौली कोतवाली पुलिस ने संयुक्त जांच में गिरफ्तार किया है।

SSB क़ी 66 वी वाहिनी के जवानों को सूचना मिली थी की एक विदेशी महिला भारत क़ी सीमा में प्रवेश कर गई है। पकडे जाने पर वह भारत आने का मकसद नहीं बता पाई। हालांकि उसने कहा क़ी वह ददाई लामा से इम्प्रेस है। वह हिमाचल प्रदेश में उनके दर्शन करने जा रही थी।

महिला चाइना क़ी एजेंट है या सामान्य नागरिक? इसकी जांच,जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चीनी महिला की पहचान सी. ए.आई. जिया होंग उर्फ हेलेन,पिता स्वर्गीय कै चुई क्वान निवासी जियाहे रोड 87421,एरिया सिकिंग सिटी जियामेन प्रांत फुजियान चीन के रूप में हुई है।

उक्त चीनी महिला को सोनौली कोतवाली पुलिस ने डंडा हेड पुल के पास पिलर संख्या 519 से गिरफ्तार किया है।सोनौली कोतवाली पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मु. अ.संख्या 123/2024 की धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर,जेल भेज दिया।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज 27/06/024

Mon.9670089541.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!