Advertisement

नैनीताल : नैनीताल जिले के क्वैराला,कालागर और आसपास के गाँवो में बाघ और जंगली सूअरों का आतंक।

नैनीताल जिले के क्वैराला,कालागर और आसपास के गाँवो में बाघ और जंगली सूअरों का आतंक।

रिपोर्टर-: मुकुल सिंह

 

नैनीताल जिले के क्वैराला,कालागर और आसपास के गाँवो में बाघ और जंगली सूअरों का आतंक बना हुआ है इसके लिए पूर्व में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह मेवाड़ी ने वन विभाग को शिकायत की थी और वन मंत्री को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था, उन्होंने बताया कि वन विभाग ने पिजरा लगाने का आश्वाशन दिया था लेकिन तीन महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है, पिछले 3महीने में बाघ ने बहुत से घरों की गायों,बछडो, और कुत्तो को मार दिया है, और सूअरों का झुंड रात में घरों के आसपास ही घूमता है,जिनसे यहाँ के लोग रात होते ही और सुबह में भी घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं।

कुंदन मेवाड़ी, चंदू मेवाड़ी की गाय, डूंगर मेवाड़ी का बैल मनीराम की गाय, दयाल मेहता का कुत्ता, मनोज मेहता का कुत्ता, संजय कुमार की दूधारु गाय, राजू लामाकोटी का कुत्ता देवेंद्र जोशी के दो कुत्ते मार दिये हैँ। जिनमें से किसी को भी कोई मुआवजा नहीं मिला है।

 01 जुलाई से बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैँ जगल का रास्ता होने की वजह से बच्चों को बहुत ज्यादा खतरा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!