• बारह दिनों से नही कस्बा बानपुर में पानी की सप्लाई,पेयजल की किल्लत से जूझ रहे कस्बावासी।
ललितपुर /बानपुर– एक तरफ इतनी भीषण गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है । जहां प्रति पल पल लोग गर्मी में पानी पीने के लिए लालायत हो रहे हैं वही बानपुर पेयजल व्यवस्था वे पटरी होने से लोग परेशान हैं। तो वही कस्बा बानपुर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है । कस्बा बानपुर में बारह दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है जिसके कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है साथ ही लोगों ने बताया कि साल भर में ऐसा ही होता रहता है । कस्बा बानपुर में बनी पानी की टंकी की सप्लाई अजयपार नदी से होती है पहले सप्लाई वाला पाईप फट गया है । अब वर्तमान में कुछ दिन हुई हवा के साथ बारिश से तीन विद्युत पोल टूट गये हैं जिसके कारण पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद है । लोगों के लिए दैनिक उपयोग एवं पीने के पानी के लिए काफ़ी दूर दूर से पानी लना पड़ रहा है ।
लोगों ने बताया कि जरा सी कमी के लिए भी कम से कम एक-एक हफ्ता व्यतीत कर देते हैं । जल संस्थान के स्थानीय कर्मचारियों को फोन करने पर फोन नहीं उठाते हैं,लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं।क्योंकि कस्बे के अधिकांश हेडपंप खारे पानी के होने से लोगों को स्वस्थ संबंधी डर रहता है । विद्युत् विभाग एवं जल संस्थान के उच्चधिकारी अपने संज्ञान में लेकर पेयजल व्यवस्था सुचारू कराएं।
सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता “ललित नामदेव” की रिपोर्ट
Leave a Reply