जितेन्द्र गौड़
गोपाल सोनी बने प्रदेश अध्यक्ष
बून्दी – लाखेरी निवासी गोपाल सोनी बेस्ट स्वर्णकार परिवार महासेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। बेस्ट स्वर्णकार महासेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय मीटिंग का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल सोनी की अध्यक्षता में गुलाबी नगरी जयपुर में हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल सोनी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर गोपाल सोनी को नियुक्त किया गया, इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल सोनी का आभार जताया और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व जो आपने मुझे दिया है, पूर्ण निष्ठा के साथ समाज सेवा में तत्पर रहूंगा एवं संगठन को राजस्थान में मजबूती के साथ विस्तार किया जाएगा।
















Leave a Reply