राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए करवाई गई परीक्षा पर सवालिया निशान लग गया है।
बांसवाड़ा संवादाता पुर्णानंद पांडे 9414267596/7300267596
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2024 अधिसूचना जारी। जिसमें RSMSSB Female Supervisor Recruitment 2024 Notification के माध्यम से कुल 587 पदों पर यह भर्ती होगी। राजस्थान की बेरोजगार महिलाएं जो राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती नोटिफिकेशन 2024 के जारी होने के इंतजार कर रही थी उन सभी के लिए यह एक अच्छी खबर है। 13 फरवरी को राजस्थान सरकार ने अलग- अलग विभागों में भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है।
बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस पद के लिए केवल वे ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आवेदन कर सकती हैं, जिन्हें कार्यकर्ता के रूप में 10 साल का अनुभव है। इसके अलावा ग्रेजुएट होना भी जरूरी है लेकिन शनिवार को उदयपुर शहर के रेजीडेंसी स्कूल परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों के साथ आए लोगों ने कम उम्र की लड़कियों द्वारा परीक्षा दिए जाने पर सवाल खड़ा किया है। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद की परीक्षा अब सवालों के घेरे मेंउन्होंने कहा कि जब बोर्ड की ओर से 10 वर्ष का अनुभव मांगा गया है तो कम उम्र की लड़कियां कैसे परीक्षा देने आ सकती हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलती लड़कियों से जब बात की गई तो पता चला कि उनकी उम्र इतनी नहीं थी कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए 10 वर्ष हो गए हों। कई परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखने के बाद यह स्पष्ट भी हो गया कि उनकी उम्र बहुत कम थी
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 आयु सीमा
इस भर्ती की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के बीच में रखी गयी हैं जिसकी गणना आवेदक की 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएँगी । इससे अतिरिक्त आरक्षित वर्गों से सम्बन्ध रखने वाले आवेदकों के आयु को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएँगी ।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 की आवेदन शुल्क
इस भर्ती के शुल्क भुगतान को केवल एक बार ही करना पड़ेगा यदि आवेदक ने पहले ही भुगतान कर दिया है तो उसे दुबारा शुल्क नहीं देना होंगा । राजस्थान सरकार ने सामान्य वर्ग ए क्रीमी लेयर श्रेणी के आवेदकों के लिए 600 रूपए और अन्य शेष वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग) के लिए 400 रुपये शुल्क रखा हैं ।
राजस्थान आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षक 2024 शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए । साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा और दस वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए ।
Name of Post Educational Qualification
Female Supervisors (Women Empowerment) Graduate in Any Stream.
Female Supervisor (Anganwadi Workers) Graduate + 10 Yrs. Exp. + Computer Course
Female Supervisors (Women) Graduate + Computer Course
राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2024: जरुरी दस्तावेज
आधार कार्ड
दसवीं मार्कशीट
बारहवीं मार्कशीट
ग्रेजुएट मार्कशीट
कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट
कार्य अनुभव सर्टिफिकेट (यदि हो तो)
हस्ताक्षर
जाति प्रमाण पत्र यदि हो तो
फोटो
मोबाइल नंबर

















Leave a Reply