• भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, बलिदान दिवस पर चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित।
ललितपुर से रिपोर्टर “अरविंद कुमार पटेल” की रिपोर्ट
ललितपुर उतर प्रदेश मंडल महरौनी के सेक्टर साढुमल में जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंडल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम जब भी सामने आता है तो एक हिंदूवादी नेता की छवि उभरती है. उनको जनसंघ का संस्थापक तो माना ही जाता है, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी पर एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान के संकल्प के अगुवाकार के रूप में भी उनको जाना जाता है. हालांकि, भारत के विकास में भी उनका बड़ा योगदान है।
साथ में रहें मंडल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर,महेश निरंजन,आनन्द जैन, कोमल कुशवाहा, गौरेलाल कुशवाहा, आन्नतू, रामनरेश साहू, फरीद खान, जयराम विश्वकर्मा, भगवानदास सेन, रामनाथ निरंजन, सेतू सेन, अमित राजा, सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहें।
Leave a Reply