Advertisement

नोहर में सीएलजी की हुई बैठक आयोजित….

http://satyarath.com/

रिपोर्टर – अलिशेर

 

https://satyarath.com/
नोहर में सीएलजी की हुई बैठक आयोजित….

 

नशे की रोकथाम के लिए चलाएंगे जनजागृति अभियान, विद्यार्थियों व सामाजिक संगठनों को जोड़ेंगे:- जिला पुलिस अधीक्षक….

ये समस्याएं रखीं होटल व कैफे में अनैतिक गतिविधियां होने पर भवन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग उठी

नोहर :– पुलिस थाना में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित जनों ने चरणबद्ध रूप से अलग-अलग समस्याएं जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व उनके समाधान की बात कही। एसपी ने कहा कि पूरे जिले में नशे की समस्या सबसे बड़ी समस्या बन रही है। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन को भी इसकी रोकथाम के लिए भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में नशे की रोकथाम के लिए सोशल रूप से एक जनजागृति अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा अभिभावकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत पब्लिक पैलेस में नशे के खिलाफ जनजागृति के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होटल व कैफे में किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन जहां तक संभव हो कैमरे लगाएं। इससे काफी हद तक अपराधों पर अंकुश संभव है। जिला पुलिस अधीक्षक ने अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल विक्रय करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में होटल व कैफे में अनैतिक गतिविधियों संचालित पाई जाने पर भवन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने, पुलिस थाना में नफरी बढ़ाने, अवैध रूप से पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने, परम्परागत जल स्रोतों के आस-पास हिरण सहित वन्य जीवों के शिकार पर रोक लगाने आदि मांगें रखी गई। इस मौके पर एएसपी सुभाष शर्मा, डीवाईएसपी ईश्वरचंद, फेफाना थाना प्रभारी विजेन्द्र शर्मा, खुइयां थाना प्रभारी राजपालसिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन भाकर, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, पार्षद छोटू सेवग, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य कृष्ण गोदारा, धर्मपाल देहडु, प्रताप महरिया, राजेन्द्र कन्दोई, राजेन्द्र थिरानी, पार्षद गंगाराम पांडिया, संतलाल, किशन गोदारा, रफीक चौहान, हनुमान प्रसाद व्यास, सुरेन्द्र जोशी, पार्षद मुश्ताक, श्रेया सिपानी, मीना मूलचंदानी, दलीप सोनी, गफूरद्दीन, बसंत तिवाड़ी, दयाराम भादू आदि मौजूद थे। बैठक से पहले जिला पुलिस अधीक्षक का. अभिनंदन भी किया गया।

नोहर सवांददाता अलिशेर की रिपोर्ट+919785510338

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!