Advertisement

लखनऊ ,यूपी में 42 हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, सीएम योगी ने द‍िया न‍िर्देश

www. satyarath. com

अंकित तिवारी बलिया

लखनऊ ,यूपी में 42 हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, सीएम योगी ने द‍िया न‍िर्देश

www. satyarath. com

लखनऊ: कानून-व्यवस्था के हर मोर्चे पर डटे रहने वाले होमगार्ड जवानों की भूमिका के साथ ही संख्या भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 हजार पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्ती कराने का निर्देश दिया है। भर्ती 21-21 हजार पदों पर दो चरणों में होगी।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में होमगार्ड जवानों की साप्ताहिक ड्रिल कराने का निर्देश भी दिया। कहा, कानून-व्यवस्था का विषय हो या आपदाकाल। होमगार्ड जवान हर समय अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। उनका सेवाभाव सराहनीय है। अन्य राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत
बैठक में बताया गया कि होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। इनमें लगभग 75 हजार ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रति वर्ष लगभग चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अनुरूप वर्ष 2033 तक 42 हजार से अधिक होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बैठक में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरे जाने पर जोर दिया गया।

दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती
मुख्यमंत्री ने दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती किए जाने का लक्ष्य लेकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि होमगार्ड जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर सभी बिंदुओं के अनुरूप नियमावली तैयारी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!