Advertisement

लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय ऋषिनारायण बजाज के परिजनों को मध्यप्रदेश शासन ने तामपत्र भेंट किया

http://satyarath.com/

त्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय ऋषिनारायण बजाज के परिजनों को मध्यप्रदेश शासन ने तामपत्र भेंट किया

 

सुसनेर। विधानसभा क्षेत्र सुसनेर के जनसंघ, जनता पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सन 1975 में आपातकाल में जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानी एवं स्वर्गीय मीसाबंदी ऋषिनारायण बजाज को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मरणोपरांत तामपत्र भेंट किया गया। उक्त तामपत्र लेकर शुक्रवार को तहसीलदार विजय कुमार सेनानी एवं राजस्व विभाग के कस्बा पटवारी गोवर्धन शर्मा के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी स्वर्गीय ऋषिनारायण बजाज के सुसनेर नगर के सराफा बाजार स्थित निवास पर पहुँचे एवं उनके ज्येष्ठ पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश नारायण बजाज एवं पुत्रवधु भाजपा महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष आशा कैलाश बजाज को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान तामपत्र सौंपा।
चित्र : सुसनेर तहसीलदार विजय सेनानी स्वर्गीय लोकतंत्र सेनानी ऋषिनारायण बजाज के परिजनों को तामपत्र सौंपते हुए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!