Advertisement

दतिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किये पीताम्बरा माई के दर्शन कर मां बगलामुखी का पूजन किया तथा वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किये पीताम्बरा माई के दर्शन कर मां बगलामुखी का पूजन किया तथा वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शनिवार सुबह पीतांबरा पीठ पहुंचे और मां बगलामुखी का पूजन किया। प्रांगण में विराजमान वन खंडेश्वर महादेव का उन्होंने जलाभिषेक भी किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री मांझी करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे। केंद्रीय मंत्री सुबह ग्वालियर से सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। यहां दर्शन के बाद वे सड़क मार्ग से ही वापस ग्वालियर रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री के मंदिर पहुंचने से पहले परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात हो गया था। पीतांबरा मंदिर परिसर में आमजनों की आवाजाही पर कुछ समय तक रोक लगा दी गई थी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!