सरकारी ट्यूबवेल से केबल चोरी, ग्रामीणों मे रोष
वाग सिंह पांचोटा
जालोर, राजस्थान
आहोर, निकटवर्ती पांचोटा गांव मे सरकारी ट्यूबवेल की केबल पर चोरों ने हाथ साफ़ कर लिए।
वाग सिंह पांचोटा ने बताया कि शुक्रवार रात को अज्ञात चोर बिजली गुल होने पर सरकारी ट्यूबवेल पर लगी सर्विस केबल को काट कर ले गए। भीषण गर्मी के कारण लगातार ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इधर केबल चोरी हो जाने से ओर दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वाग सिंह पांचोटा ने प्रशासन से ट्यूबवेल को तुरन्त ठीक करवाकर सुचारू रूप से पानी सप्लाई के लिए अवगत करवाया हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर पुलिस प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

















Leave a Reply