Advertisement

सिंधल राजपुत समाज ने ऐतिहासिक निर्णय कर कुरीतियों पर लगाई पाबंदी

वाग सिंह पांचोटा
जालोर, राजस्थान

सिंधल राजपुत समाज ने ऐतिहासिक निर्णय कर कुरीतियों पर लगाई पाबंदी

जालोर,श्री नागणेची माता मंदिर पांचोटा में बसंत पंचमी के अवसर पर सिंधल राठौड़ राजपुत समाज की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उपस्थित समस्त सिंधल राठौड़ राजपूत समाज के लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियां पर अपने अपने विचार रखते हुए प्रतिबंध लगाने की बात कही।

आम सहमति से निर्णय पारित
वाग सिंह पांचोटा ने बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों में मुख्यत तीन बातों पर सहमति बनी। 1. शादी समारोह में डीजे व बंदौली पर पाबंदी रखना।
2.रात के समय प्रीतिभोज नहीं रखा जाए।
3. शादी समारोह में शराब व मांस के सेवन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया। उपरोक्त निर्णयों पर आम सहमती के बाद सभी सिंधल राठौड़ समाज के लोगों ने पालन करने का निर्णय लिया।

इनकी उपस्थिति रहीं
इस ऐतिहासिक निर्णय के दौरान श्री नागणेची माता मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह, माधो सिंह, ग्रेनाइट एसोसिएशन जालौर के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता लाल सिंह धानपुर, सवाई सिंह, वने सिंह थुंबा, हुकम सिंह, मोती सिंह समेत प्रबुद्ध जन उपस्थिति रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!