सत्यार्थ खबर से जिला रिपोर्टर रोहित पाठक
जगह मैहर
तहसील मैहर
बिहाराकला के ग्रामीणों ने एसडीएम मैहर को सौंपा ज्ञापन
मैहर स्थिति बिहाराकला के ग्रामीणों ने आज के.डी. तिवारी की अगुवाई में एसडीएम मैहर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी केडी तिवारी द्वारा बिजयराघवगढ़ बरगी नहर परियोजना के तहत बिहाराकला की समस्त आराजी की जांच कराए जाने की मांग की गई। उन्होंने एसडीएम मैहर को बताया कि हमारे यहां की जमीन रिकार्ड में असिंचित दर्शाई गई है जबकि हमारे यहां का किसान उक्त जमीनों में तीन फसल पैदा करता है। और अगर तीन फसल पैदा होती है तो जमीन असिंचित कैसे हो सकती है इसलिए जनहित में आवश्यक है कि गाँव की आराजियो का पुनः सत्यापन हो मौका मुयायना हो और उसी आधार पर आराजियो को रिकार्ड में दर्शाया जाय। जिस पर एसडीएम विकास सिंह ने आराजियो का पुनः सर्वे कराए जाने का भरोषा दिया है।

















Leave a Reply