सुधान्शू गोस्वामी
दतिया। जिले के समस्त थानों द्वारा सीएम हेल्पलाइन जन शिविर का आयोजन किया गया।
एक ही दिन में 98 सीएम हेल्प लाइन शिकायत का निराकरण किया।
दतिया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा जी के निर्देशन व श्रीमान सुनील कुमार शिवहरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया के मार्गदर्शन में एव समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के कुशल नेतृत्व में समस्त थानों द्वारा सीएम हेल्पलाइन जन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आवेदको को पुलिस थाने पर बुलाकर, उनकी शिकायतों को सुना गया एवं उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतों का निराकरण किया।
– दतिया अनुभाग के थाना द्वारा कुल 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण किया।
– बड़ौनी अनुभाग के थाना द्वारा कुल 26 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण किया।
– भांडेर अनुभाग के थाना द्वारा कुल 36 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण किया।
– सेंवढा अनुभाग के थाना द्वारा कुल 23 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण किया।
थाने पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा जन शिविर में लगभग 138 शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया और कुल 98 शिकायत का आवेदकों की संतुष्टि उपरान्त निराकरण किया।
















Leave a Reply