न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.बाइक के आगे अचानक गाय आ जाने से युवक की मौत
👉अचानक बाइक के आगे गाय आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के रोही कानासर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ओमप्रकाश ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका रिश्तेदार जीवराजसिंह पुत्र रतनसिंह बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक से उसकी बाइक के आगे गाय आ गयी। जिसके चलते वह गिर गया और बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2.एडमिशन दिलवाने के नाम पर ले लिए 16 लाख, अब की 10 लाख की डिमांड👉युवती के साथ एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी करन का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में जस्सुसर गेट के बाहर कोठारी हॉस्पीटल के पास रहने वाली वंशिका बिहाणी पुत्री घनश्याम बिहाणी ने दिल्ली के रहने वाले आकाश सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला 5 फरवरी 2024 का है। इस सम्बंध में युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान आरोपी से सोशल मीडिया के जरिये हुई।युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे कॉलेज में एडमिशन करवाने के नाम पर 16 लाख का चैक, दस्तावेज ले लिए। जब कॉलेज में एडमिशन नहीं हुआ तो आरोपी ने दूसरी कॉलेज में एडमिशन की बात कहीं लेकिन युवती ने मना कर दिया। जिसके बाद युवती ने आरोपी से अपने दस्तावेज मांग तो नहीं दिए। युवती ने 16 लाख का चैक बैंक से रूकवा दिया लेकिन अब आरोपी दस्तावेज के नाम पर 10 लाख रूपए की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3.जानकार को दिए उधार पैसे वापस मांगने पर की मारपीट👉जानकार को पैसे देने और वापस मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में वैद्य मघाराम कॉलोनी सुनारों की बगेची के पास रहने वाले रमजान अली पुत्र सतार अली ने ताहिर पुत्र निसार निवासी सिटी कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 नवम्बर 2020 की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसका जानकार दोस्त है। जिसके चलते उसे जब पैसे की जरूरत पड़ी तो प्रार्थी ने उसे 1 लाख 20 हजार रूपए उधार दिए। कुछ समय बाद जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। प्रार्थी के अनुसार आरोपी से जब पैसे मांगे तो गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4.अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड के मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोचा👉बीकानेर अंबेडकर सर्किल पर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा अस्पताल के पास स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा का चश्मा कोई शरारती तत्व उतारकर ले गया। कल सुबह जब अंबेडकर संरक्षण समिति के कार्यकर्ता जब सर्किल की साफ सफाई करने पहुंचे तो उन्हें बाबा साहब की मूर्ति का चश्मा गायब मिला। जिसके बाद बाबा साहब के अनुयायियों ने सदर थाने पहुंचकर बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ़्तार किया, सीकर निवासी रिछपाल जाट ने दिया था घटना को अंजाम, इसके पीछे की मंशा पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
5.शहर के इस इलाके में कचरे में मिला सिर व हाथ कटा महिला का शव, फैली सनसनी, एसपी पहुंची मौके पर, देखे 👉 शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी इलाके में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली गई है। मिली जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास घडसीसर के पास कचरे के डंप के पास एक महिला का शव मिला है जिसके दोनों हाथ व सिर नहीं है। शव की सूचना मिलते ही एसपी स्वयं मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है। एसपी ने बताया कि अभी शव मिला है इसकी तहकीकात की जा रही है आखिर ये महिला कौन है और इसका सिर कहां है इसकी जांच की जा रही है। संदिग्ध तरीके से मौत है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है। जो इलाके की छानबिन कर रही है।


















Leave a Reply