Advertisement

झालावाड़ – डिस्कॉम का तकनीकी सहायक तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

http://satyarath.com/

ब्यूरो चीफ कन्हैयालाल मेरोठा
झालावाड़

डिस्कॉम का तकनीकी सहायक तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

झालावाड़ एसीबी की बड़ी कार्यवाही :कृषि कनेक्शन जारी करने की एवज में मांग रहा था रिश्वत
एसीबी ने शुक्रवार को डिस्कॉम के तकनीकी सहायक को तीस हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया l आरोपी तकनीकी सहायक कृषि कनेक्शन जारी करने की आवाज में रिश्वत मांग रहा थाl एसीबी डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि गुरुवार को ऐसीबी चौकी झालावाड़ में स्थानीय निवासी मोहनलाल ने शिकायत दी कि उसने थ्री फेस कृषि कनेक्शन जारी करवाने के लिए डिमांड नोट जमा करवा रखा है lलेकिन कृषि कनेक्शन जारी करने के लिए जेवीएनएल ग्रामीण के स्टोर कीपर तकनीकी सहायक आशीष कुमार स्वयं और अययन,जययन के लिए तीस हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा हैl इस पर ऐसीबी एएसपी जगराम मीणा ने शिकायत का सत्यापन किया तो तकनीकी सहायक आशीष द्वारा तीस हजार रूपये मांगने की पुष्टि हुईl इस पर शुक्रवार को ऐसीबी टीम ने आरोपी तकनीकी सहायक को ट्रैप करने की योजना बनाई lशनिवार को आरोपी ने परिवादी मोहनलाल को झालावाड़ में खंडिया स्थित जेवीएनएल कार्यालय बुलाया और यहां उससे तीस हजार रूपये लिए,इधर परिवादी का इशारा मिलते ही ऐसीबी टीम अंदर आई और तकनीकी सहायक आशीष कुमार से रिश्वत की राशि प्राप्त कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया लिए|
” कनेक्शन के लिए फरवरी में ही जमा कराया था डिमांड नोट”
परिवादी मोहनलाल ने बताया कि उसने कृषि कनेक्शन के लिए फरवरी में ही 24900 का डिमांड नोट जमा कर दिया था,लेकिन उसे अभी तक कृषि कनेक्शन नहीं दिया जा रहा था,अब बारिश आने वाली है अगर कृषि कनेक्शन नहीं होता तो कृषि कार्य में दिक्कत आती इस बार कनेक्शन नहीं मिलता तो अगले साल पर बात चली जाती ऐसे में जल्द ही कृषि कनेक्शन की एवज में आरोपी उससे रिश्वत मांग रहा था|
: एइयन -जेईयन की भी भूमिका संदिग्ध,जांच होगी :
एएसपी मीणा ने बताया कि परिवादी द्वारा की गई शिकायत में और सत्यापन में यह बात भी सामने आई की तकनीकी सहायक द्वारा स्वयं और आइयेन, जयन के लिए भी रिश्वत राशि की मांग की है ऐसे में अय्यन, जइयेन की भी इस मामले में संदिग्ध भूमिका हो सकती है उन्होंने बताया कि ईसीबी इसकी भी जांच कर रही हैl

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!