• राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी शिवटेकरी (इकलेरा) पर आयोजित पांडव महाराज कथा में शामिल हुई।
सुसनेर। शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास मध्यप्रदेश शासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी अखिल भारतीय चन्द्रवंशी बागरी समाज पंच गांव समिति द्वारा शिव टेकरी इकलेरा (खेरिया) में आयोजित पांडव महाराज की कथा सह सामुहिक भंडारे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई।
कार्यक्रम से पहले मंत्री बागरी ने नलखेड़ा स्थिति मां बगुलामुखी मंदिर में पुजा अर्चना की । साथ मंत्री ने शिव टेकरी स्थिति नवनिर्मित पांडव महाराज मंदिर में भी पुजा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आगर मालवा क्षेत्र के आप सभी लोग के विशेष प्रेम के कारण में यहां तक पहुंच पाई हु। आप सभी को विशेषकर नारी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। शिक्षित नारी हर असंभव कार्य को करने का सामर्थ्य रखती हैं। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, नलखेड़ा मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, नलखेड़ा नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, आदिम महासंघ प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण गुजराती, बागरी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह बोडाना ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम को आयोजित करने वाले गांव एकलेरा, खेरिया, गरेली , पडाना, गुर्जरखेड़ी , पाच गांव की समिति द्वारा मंत्री प्रतिमा बागरी से फलों से तोलकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर आगर पुर्व मंडल के अध्यक्ष कमलसिंह,अमर सिह यादव, बागरी समाज प्रदेश सचिव कैलाश चन्द्र परमार, भगवान सिंह गुजराती माचलपुर, घनश्याम चन्द्रवंशी शिक्षक , नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष राजेश चन्द्रवशी सहित समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बागरी युवा संघ जिला अध्यक्ष जगदीश परमार मोडी ने किया।
Leave a Reply