सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की रिपोर्ट
सांसद रोड़मल नागर 16 को खेड़ापति के दर्शन कर कार्यकर्ताओ आभार व्यक्त करेगे
सुसनेर। रविवार 16 जून को सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ संसदीय सीट से तीसरी बार निर्वाचित सांसद रोड़मल नागर सुसनेर के प्रसिद्ध धार्मिक एवं चमत्कारीक स्थल स्थानीय कंठाल नदी के किनारे स्थित श्री खेड़ापति हनुमानजी मठ मन्दिर में हनुमानजी के दर्शन कर भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ से दोपहर 1 बजे मुलाकात करेगे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने देते हुए भाजपा मंडल सुसनेर में निवासरत समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओ से सोमवार 16 जून को दोपहर 1 बजे श्री खेड़ापति हनुमान मठ में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
चित्र : सांसद रोड़मल नागर।


















Leave a Reply