न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ में जगह-जगह बिजली के झूलते तारो से दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है इसी क्रम में सरकारी कार्यालय व उनके द्वारा बनाए गए भवनों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को नहीं हटाया जा रहा है जिस वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। नेशनल हाईवे 11 पर नगरपालिका भवन के पास बने राजकीय भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं और इसमें बने कमरों के ऊपर से बिजली की 11000 केवी की लाइन निकली हुई है और एक इलेक्ट्रिक पोल लोहे का भी लगा हुआ है बार-बार शिकायत करने के बाद भी ना तो इस बिजली के पॉल को हटाया गया और ना इस लाइन को शिफ्ट किया गया है। हॉस्टल में रहने वाले कर्मचारी लेखराम ने बताया कि कई बार शिकायतें की जा चुकी है एक बार तो जिला स्तरीय जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन आज तक बिजली विभाग द्वारा इस लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में इलेक्ट्रिक पोल में करंट प्रभावित होता है तथा हॉस्टल की छत पर गर्मी के समय जब छात्र चढ़ते हैं तो भी करंट लगने का खतरा बराबर बना रहता है। लगातार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं देना भी कही न कही बड़ी लापरवाही विभाग की सामने आ
रही है।
बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास में दुर्घटनाओं को न्योता देते 11000 केवी की गुजरती लाइन के तार बार-बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई


















Leave a Reply