Advertisement

बीकानेर-महिला व उसकी बेटियों के वीडियो वायरल की दी धमकी, दो के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े क्षेत्र से खबर

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक के पास रहने वाली महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक महिला ने अपने घर में पत्थर व कांच की बोतलें व पत्थर फेंक कर उसे घायल करने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है रेलवे फाटक के पास रहने वाली विमला देवी पत्नी हुक्माराम ने इसी मोहल्ले के पंकज पुत्र कमल ओड, सुरेन्द्र पुत्र राजूराम ओड के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादि ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे व उसके परिवार वालों को आए दिन तंग व परेशान करते है। आरोपियों ने 14 मई की शाम को उसके घर में कांच की बोतलें व पत्थर फेंके जिससे परिवादि को चोट भी लगी। आरोपी उसके व उसकी पुत्रियों के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!