सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
शिक्षा विभाग के आदेश अब नो फास्ट फूड -नो गिफ्ट
रात्रि विश्राम सरकारी आवास पर करना होगा।
काफी समय से यह देखा जाता है जब कहीं पर भी उच्च अधिकारी विभागों में निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं तो उनके कर्मचारी उनका स्वागत गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह के साथ करते हैं। सरकारी एवं निजी समारोह में अतिथि बने अधिकारी को गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट करने का चलन इतना बढ़ गया है कि सरकार को सख्ती करनी पड़ रही है। सरकारी कार्यक्रमों में फिजूल पर्ची को रोकने के लिए भी यह शख्ती दिखाई गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने पिछले मई माह में प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक में उक्त निर्देश दिए थे। अब सरकार ने सभी विभागों को यह निर्देश भेजे हैं।
शिक्षा विभाग के निदेशक ने सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं जिसमें अन्य जगहों पर जाने के दौरान रात्रि विश्राम के लिए सरकारी आवास का उपयोग करना होगा ।माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गुलदस्ते एवं स्मृति चिन्ह नहीं लेने के आदेश दिए ।इसमें कहा गया है कि राजकीय कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठकों में प्लास्टिक बोतल व अन्य प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न हो, नाश्ते में फास्ट फूड की अनुमति नहीं है ।केवल स्वास्थ्यवर्धक सामग्री ही मंगाई जा सकती हैं। कार्यक्रमों एवं कार्यालय में आने वाले आगंतुकों से भेंट में गुलदस्ते एवं समृति चिन्ह भी नहीं लेने हैं ऐसे आदेशों से सरकारी कार्यक्रमों में फिजूल खर्ची से निजात मिलेगी और सरकारी खर्चों में कमी होगी।
















Leave a Reply