Advertisement

सुसनेर-पूर्व विधायक राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान को दी पदभार ग्रहण की बधाई

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की रिपोर्ट

पूर्व विधायक राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान को दी पदभार ग्रहण की बधाई

 

सुसनेर। बुधवार की देर रात्रि को सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के निवृतमान विधायक राणा विक्रमसिंह ने नईदिल्ली पहुँचकर विदिशा से देश की ऐतिहासिक तीसरी लोकसभा उम्मीदवार की जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री एवं मोदी सरकार के प्रधानमंत्री के बाद नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बाद मोदी केबिनेट में सम्मानजनक 6 स्थान अपने काबलियत एवं वरिष्ठता के कारण प्राप्त करने वाले शिवराजसिंह चौहान को नईदिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन पर जाकर श्री चौहान को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार ग्रहण करने पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सुसनेर विधानसभा क्षेत्र की जनता और अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक राणा ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई देकर उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की उचित स्थान एवं कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री का महत्वपूर्ण विभाग पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिलने से मध्यप्रदेश के किसानों एवं गांवों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा एवं सुसनेर एवं आगर जिले में उज्जैन रामगंजमंडी रेलवे लाईन के निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का मार्ग प्रशस्त होगा साथ श्री चौहान का मध्यप्रदेश का पुनः विकास करने में सहयोग प्राप्त होगा।
चित्र : सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई देते हुए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!