Advertisement

सुसनेर : तनोड़िया तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारम्भ ।

दिनांक 14.6.2024

दिन शुक्रवार

सत्यार्थ न्यूज “मनोज कुमार माली” सुसनेर मध्य प्रदेश 

 

• तनोड़िया तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारम्भ।

आगर-मालवा, 13 जून/ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में म.प्र. जन अभियान की नवाकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तनोडिया के द्वारा अध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में तनोड़िया तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया गया।

पूर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह द्वारा गहरीकरण कार्य को विधिवत् भगवान का पूजन कर प्रारंभ किया गया।

satyarath.com

इस अवसर पर नवाकुर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, ग्राम पंचायत के सचिव श्री गुलाब सिंह राठौड़, समिति के संचालक महिपाल सिंह राठौड़, कालू सिंह यादव, गिरीश परमार, कल्याण सिंह राठौड,़ उप सरपंच मुकेश परमार, भगवती प्रजापत, शिवनारायण आर्य, ओम प्रकाश यादव, शुभम सिंह आदि द्वारा श्रमदान कर गहरीकरण कार्य में जनसहयोग प्रदान किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!