कांकेर भानुप्रतापपुर संवाददाता पुनीत मरकाम दुर्गुकोदल 178 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की पहल से युवाओं को मिला रोजगार
दुर्गुकोदल 12 जून 2024
मंगलवार को 178 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सामरिक मुख्यालय, दुर्गकोण्डल में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री हरेंद्र सिंह रौतेला, कमांडेंट, 178 वीं वाहिनी ने युवाओं को नियोजन पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के श्री मोतीलाल देवांगन, क्लस्टर लीडर सहित फाउंडेशन के तीन प्रतिनिधि शामिल हुए। 178 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अथक प्रयासों से वाहिनी के क्षेत्र के गांवों से 12 युवक-युवतियों को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया, जिनमें से 6 युवतियों ने भी सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। प्रशिक्षण के पश्चात सभी युवाओं को नियोजन पत्र प्रदान किये गए।
कार्यक्रम के अंत में श्री हरेंद्र सिंह रौतेला, कमांडेंट ने युवाओं को संबोधित किया और उन्हें अपने व्यावसायिक जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने और स्थानीय युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया, ताकि अधिक युवा रोजगार के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित हो सके साथ ही सभी युवक-युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।
दुर्गुकोदल 178 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की पहल से युवाओं को मिला रोजगार


















Bhupendra Kumar jurri
rojagar news