Advertisement

सुसनेर जल गंगा संवर्धन अभियान – नप सुसनेर ने चलाया सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि सिसौदिया सहित कर्मचारियों ने किया श्रमदान

12.6.2024

 सत्यार्थ न्यूज़ 

मनोज कुमार माली सुसनेर

जल गंगा संवर्धन अभियान – नप सुसनेर ने चलाया सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि सिसौदिया सहित कर्मचारियों ने किया श्रमदान

www. Satyarath.com सुसनेर। मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित तालाब के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसौदिया, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप जैन , सीएमओ ओपी नागर ने भी श्रमदान कर नगर में स्वच्छता का संदेश दिया। बता दें कि अभियान अंतर्गत नगर परिषद द्वारा 5 जुन से जल संरक्षण जागरूकता की थीम पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता, कलश यात्रा, सफाई अभियान सहित अन्य जन जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन 15 जुन को होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!