मनोज कुमार माली सुसनेर
कलेक्टर ने मोती सागर तालाब के समीप हो रहे हैं गहरीकरण का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
आगर – मालवा,
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 5 जून से लेकर 16 जून तक समस्त जल संरचनाओं का गहरीकारण, मरम्मत व निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते मोती सागर तालाब स्थित गवली समाज के शमशान के समीप गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 5 जून से प्रारंभ हुआ, जिसका निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व जायजा लिया
कलेक्टर ने कार्य की गति व हो रहे कार्य की पूर्ण जानकारी ली
साथ ही कलेक्टर के द्वारा सीएमओ पवन कुमार फुलफकीर को समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपको बता दे कि मोती सागर तालाब से अब तक 4 दिनों में 2 हजार 700 घन मीटर के करीब मिट्टी निकालने का कार्य किया जा चुका है व 6 हजार घन मीटर मिट्टी निकलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एसडीएम सर्वेश यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फुलफकीर, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल आदि मौजूद रहे।


















Leave a Reply