Advertisement

विदिशा – बाढ़ वाले नदी-नालों पर करें बेरिकेटिंग – कलेक्टर श्री वैद्य

http://satyarath.com/

रिपोर्टर -प्रकाश चंद मिश्रा
विदिशा मध्यप्रदेश

बाढ़ वाले नदी-नालों पर करें बेरिकेटिंग – कलेक्टर श्री वैद्य

अतिवर्षा एवं अतिवृष्टि से जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं के निर्देश कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने संबंधितों दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्षा रुपी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। नदी नालों के दोनों तरफ बेरिकेडिंग की जाए। 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहें।
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिला स्तर सहित सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायत में बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित कर इन केंद्रों के नम्बरों का अधिक से अधिक प्रचारित-प्रसारित किए जाए
के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिला ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में जहां भी जलभराव की स्थिति निर्मित होती है वहां तत्काल उचित प्रबंध किया जाए। होमगार्ड एवं पुलिस विभाग, नगरपालिका सहित अन्य सभी विभागों की कार्ययोजना तय है उसके क्रियान्वयन में कहीं भी चूक ना का विशेष ध्यान दिया जाए।जिन विभागों के माध्यम से बाढ़ नियंत्रण उपकरण एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नदियों एवं बांधों में जलभराव की स्थिति मापने माप चिन्ह स्थापित करें। प्रतिदिन भराव की जानकारी तहसील स्थित कंट्रोल रूम में दी जाए। अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांधों अथवा तालाबों से पानी छोडने के पहले राजस्व, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर जनसामान्य को सूचना जारी कर क्षेत्रों को खाली कराना सुनिश्चित करेंगे। बाढ़ प्रभावित गांवों में आवागमन के मार्ग पर पुल एवं पुलियों के पास अस्थाई बैरियर एवं संकेतर बोर्ड लगाएं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!