Advertisement

गाडरवारा – सी एम राइज साईंखेड़ा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़ गाडरवारा

सी एम राइज साईंखेड़ा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

05 जून 1973 से लगातार दुनियाभर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सी एम राइज विद्यालय साईंखेड़ा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कल्पतरू पर्यावरण संस्था के पदाधिकारी नीरज श्रीवास्तव, अरविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहे। नर्मदा ईको क्लब के प्रभारी भानुप्रताप राजपूत ने बताया कि संस्था की शिक्षक अर्चना तिवारी, सोनू बुधौलिया, सोनल दीक्षित ने वृक्षारोपण किया। संस्था प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने विद्यालय को प्लास्टिक मुक्ति और जन्मदिन आदि विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी और पर्यावरण बचाने की अपील की।
कार्यक्रम में सरदार सिंह राजपूत, भाईजी चौधरी, मोनिका राय, प्रियंका अग्रवाल, शर्मिला तिवारी, पूनम बसेडिया, लालसिंह लोधी, रूपसिंह कुशवाहा, चंद्रशेखर बसेडिया, भागीरथ प्रसाद, निरंजन झारिया, भवन्त मेश्राम, मनीष तिवारी, आकाश उपाध्याय, आलोक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!