Advertisement

दूदू- ई-केवाईसी के लिए राशन डीलर की बैठक आयोजित

http://satyarath.com/

लोकेशन दूदू। सुरेश शर्मा की रिपोर्ट।

 

ई-केवाईसी के लिए राशन डीलर की बैठक आयोजित

 

खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों की ई- केवाईसी के लिए राशन डीलर की दी नई पोस मशीन व आइरिश स्केनर

दूदू, । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र लाभार्थियों की संबंधित राशन डीलर द्वारा की जाने वाली ई-केवाईसी के संबंध में जिले के राशन डीलर की बैठक सोमवार को जिला रसद अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस दौरान जिला रसद अधिकारी सौरभ जैन ने बताया जिले में सभी खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों की ई – केवाईसी 30 जून तक राशन डीलर द्वारा पोस मशीन के माध्यम से की जानी हैं। उन्होंने बताया जिले में लाभार्थियों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया निर्धारित समय पर हो इसके लिए जिले के सभी राशन डीलर को नई पोस मशीन व आइरिश स्केनर वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों को फिंगर प्रिंट से ई – केवाईसी प्रक्रिया कराने में तकनीकी समस्या आती हैं वे आइरिश स्केनर के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सभी उचित मूल्य दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर ई – केवाईसी करने की प्रक्रिया के बारे में निर्देशित किया गया । जिला रसद अधिकारी ने बताया कि ई – केवाईसी के लिए नई पोस मशीन में आवश्यक प्रावधान किये गए है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!