Advertisement

मंदसौर – थाना शामगढ पुलिस द्वारा जिला बदर का उल्लघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

http://satyarath.com/

रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार

जनपद- मंदसौर

थाना शामगढ पुलिस द्वारा जिला बदर का उल्लघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील व अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ सुश्री निकिता सिहं के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ श्री निरीक्षक उदय सिह अलावा के कुशल नेतृत्व में जिला बदर आदेश का उल्लघन करने वाले अनावेदक अनावेदक तुफान पिता शिवलाल बंजारा उम्र 36 साल निवासी ग्राम हरिपुरा थाना शामगढ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। अनावेदक तुफान पिता शिवलाल बंजारा उम्र 36 साल निवासी ग्राम हरिपुरा थाना शामगढ जिला मंदसौर की आपराधिक गतिविधियो की रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर के म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट जिला मंदसौर द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के अन्तर्गत प्रदस्त शक्तियो का प्रयोग करते हुए अनावेदक तुफान पिता शिवलाल बंजारा को शामगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!