Advertisement

पठानकोट-आप का प्रदर्शन रहेगा शानदार: सौरभ बहल

रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब

:लोकसभा चुनाव में नतीजों को लेकर आम आदमी पार्टी पठानकोट के वरिष्ठ नेता सौरभ बहल ने कहा कि पंजाब में पार्टी का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहेगा और हम कम से कम दस सीटें जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ओपिनियन पोल पंजाब में आप को केवल तीन चार सीटें दे रहे हैं परन्तु हमारा मानना है कि चार जून को ओपिनियन पोल ग़लत साबित होंगे।‌ बहल ने कहा कि निश्चित रूप से हमारा प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहेगा और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत बेहतर रिजल्ट लाएगी। अगली सरकार इंडिया एलाइंस की ही बनेगी और अरविंद केजरीवाल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!