रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जनपद- मंदसौर
मंदसौर लोकसभा निर्वाचन की मतगणना के सम्बन्ध में राजनीतिक दल एवं प्रेस के साथ बैठक कर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मतगणना सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की
लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मन्दसौर पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल पर प्रातः 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। मंदसौर, जावरा एवं नीमच के पोस्टल बैलेट की गिनती मंदसौर में ही होगी इसके लिए एक कक्ष बनाया गया है।
जिसमें 10 टेबल लगाई गई है प्रत्येक विधानसभा के लिए दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं प्रत्येक कक्ष में 10 टेबल होगी इस तरह एक राउंड में 20 टेबल रहेगी इसके पूर्व एक राउंड में 14 टेबल हुआ करती थी।

















Leave a Reply