न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी ????+918055566975
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है
????जय श्री कृष्णा????
चोघडिया, दिन
चर 05:42 – 07:25 शुभ
लाभ 07:25 – 09:08 शुभ
अमृत 09:08 – 10:52 शुभ
काल 10:52 – 12:35 अशुभ
शुभ 12:35 – 14:18 शुभ
रोग 14:18 – 16:01 अशुभ
उद्वेग 16:01 – 17:44 अशुभ
चर 17:44 – 19:27 शुभ
चोघडिया, रात
रोग 19:27 – 20:44 अशुभ
काल 20:44 – 22:01 अशुभ
लाभ 22:01 – 23:18 शुभ
उद्वेग 23:18 – 24:35* अशुभ
शुभ 24:35* – 25:51* शुभ
अमृत 25:51* – 27:08* शुभ
चर 27:08* – 28:25* शुभ
रोग 28:25* – 29:42* अशुभ
समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले
दैनिक राशिफल
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
????मेष????शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी।
????वृष????प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
????मिथुन????रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।
????कर्क????शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।
????सिंह????पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
????♀️कन्या????पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।
⚖️तुला????विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।
????वृश्चिक????फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।
????धनु????नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें।
????मकर????धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
????कुंभ????रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
????मीन????चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।
????आपका दिन मंगलमय हो????
शुक्रवार को इन खास मंत्रों के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा…
हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। कहते है जिस घर में मां लक्ष्मी की पूजा होती है, उस घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। शुक्रवार के दिन शादीशुदा महिलाएं अगर मां लक्ष्मी की पूजा करती हैं, तो मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि आती है, घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। पुराणों में जिक्र है कि मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ। माता लक्ष्मी की आराधना से हमें वैभव भी मिलता है। लेकिन मां लक्ष्मी को कैसे कर सकते हैं खुश?
आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में, जिनका शुक्रवार को जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं।
मां लक्ष्मी का बीज मंत्र-
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला के साथ करना चाहिए। ये मंत्र हैं:
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
श्री लक्ष्मी महामंत्र-
मां लक्ष्मी का यह मंत्र धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला होता है। इस मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल का दीपक जलाकर जाप करना चाहिए। ये मंत्र है:ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
धन संबंधी समस्या को दूर करने का मंत्र-
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। यदि आप कर्ज या धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करें। ये मंत्र है:ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।
सुख-समृद्धि के लिए मंत्र-
मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और शुक्रवार के दिन मां को इत्र और सुगंधित पदार्थ अर्पित करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। उनके लिए मंत्र है:
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
मनोकामना पूर्ति मंत्र-
मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और उन्हें कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामाओं की पूर्ति होती है। उसके लिए मंत्र है:
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।