Advertisement

राजगढ़ – ग्रीष्म ऋतु में आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों को लू से बचाव के निर्देश

ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश 

ग्रीष्मp ऋतु में आंगनवाडी केन्द्र के बच्चों को लू से बचाव के निर्देश

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्रीमती सुनीता यादव ने बताया कि वर्तमान में तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने से सुबह 09 बजे से ही लू/गर्म हवा चलना प्रारंभ हो जाती है। जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। तापमान की यह स्थिति आगामी एक सप्ताह तक रहना संभावित है।
उन्होंने समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को अवगत करते हुए कहा की लू/गर्म हवा की दशा में छोटे बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र पर आने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। बच्चे केन्द्र पर आते है, तो उनका ध्यान रखा जाए। ठंडे पानी की व्यवस्था भी केन्द्र पर हो। बच्चों को बार-बार पानी पिलाया जाए। कार्यकर्ता / सहायिका भी पानी पीती रहें। शरीर में पानी की कमी नहीं होना चाहिए। यदि बच्चा केन्द्र पर नहीं आ रहा है, तो पोषण आहार सहायिका के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्थिति में मौसम का प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर नहीं पड़ना चाहिए। आंगनवाडी कार्यकर्ता / सहायिकाएँ निर्धारित समयानुसार केन्द्र पर उपस्थित रहे। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
आगामी एक सप्ताह के लिएं तापमान में वृद्धि की संभावना के दृष्टिगत ये निर्देश जारी किया गया है । एक सप्ताह पश्चात् यह निर्देश स्वतः ही निरस्त माना जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!