विदिशा लोकेशन नटेरन
जिला चीफ ब्यूरो संजीव शर्मा
ब्रांच मैनेजर के बैंक में न होने से किसान भुगतान के लिए परेशान।
नटेरन भारतीय स्टेट बैंक शाखा नटेरन में ब्रांच मैनेजर के बगैर बैंक में काम चल रहा है इसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान करीब एक माह से भारतीय स्टेट बैंक के चक्कर काट रहे । विभाग के पास ब्रांच मैनेजर नहीं होने से इस तरह की दिक्कतें आ रही है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।अप्रैल से मई के महीने तक किसानों को भारतीय स्टेट बैंक में केसीसी की पलटी का समय रहता है इस समय सभी किसान अपनी पुराने केसीसी को रिन्यू करवाते हैं नए किसान नए क्रेडिट कार्ड भी बनवाने के लिए आते हैं मुख्य ब्रांच मैनेजर के ना होने से किसानों को काफी परेशानियों व लाखों रुपए का पेमेंट किसानों का बैंक में फंसा हुआ है नटेरन के किसान ने बताया कि केसीसी पलटी के लिए मेने 5 मई 2024 को 4:50 लाख रुपए क्रेडिट कार्ड में जमा किए थे वही नटेरन निवासी ने बताया कि मुझे गोल्ड का पेमेंट लेना था लेकिन मैं 15 दिन से ब्रांच के बार-बार चक्कर लगा रहा हूॅ । खाता खुलवाने संबंधित अन्य कई प्रकार के कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसानों को चिंता हो रही है कि हम समय पर केसीसी नहीं भर पाएंगे तो ओवरड्यू हो जाएंगे। लेकिन बैंक में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को इस बात की कोई चिंता नहीं है। बैंक में कुछ समय पहले तो नंबर की प्लेट लगी हुई थी लेकिन अब कस्टमर केयर का नंबर छोड़कर बाकी किसी भी अधिकारी का पर्सनल नंबर की प्लेट ब्रांच में नहीं लगी हुई है।


















Leave a Reply