दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खबर
दौसा के साथ से खबर
सिकराय उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत फर्राशपुरा के मोहलाई गांव के दो छप्परपोश मकानों आग लगने से घर में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
सरपंच प्रतिनिधि महेश गुर्जर ने बताया कि सरकारी विद्यालय के समीप वाली ढाणी में दोपहर को मकान के ऊपर से गुजर रही ट्यूबवेल की विद्युत लाइन के टूट जाने से भीमसिंह मीना और किल्याण मीना के छप्पर पोश मकानों में लगी आग से घर में रखे मवेशियों का करीब 90 मण चारा,4 बोरीअनाज ,खेती करने की पाइप लाइन अन्य सामान जल गया।
मौके पर सरपंच शायरमहेश गुर्जर ने आर्थिक सहायता राशि का आश्वासन दिया।

















Leave a Reply