Advertisement

मंदसौर-प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गोली कांड के मुख्य साजिशकर्ता लक्की सिंहल को न्यायालय ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

http://satyarath.com/

रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार

जनपद- मंदसौर

प्रसिद्ध समाजसेवी
अशोक अरोरा गोली कांड के मुख्य साजिशकर्ता लक्की सिंहल को न्यायालय ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

नीमच।
कारोबारी अशोक अरोरा गोली कांड के मामले में मुख्य साजिश करता के रूप में शामिल अर्पित उर्फ लक्की सिंहल को पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। नीमच सिटी पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी लक्की सिंहल को उसके साथी के साथ कोर्ट में पेश किया।
जहां से उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गया है। नीमच पुलिस ने आरोपी अर्पित सिंहल पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। उस पर धारा 307 के अलावा और भी कई धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है।
पुलिस से बचने के लिये बदल रहा था ठिकाने- फरारी के दौरान आरोपी लक्की सिंहल ने कई ठिकाने बदले। इसके लिए उसने कई मोबाइल और सीमें भी बदली। इसके अलावा तकनीकी सहायता से वह हर बाद पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस ने लक्की के साथ अंकित पिता जगदीश कुमावत निवासी भाटखेड़ा को भी गिरफ्तार किया है।
अंकित पर अर्पित सिंहल को संरक्षण देने का आरोप है। वह लक्क़ी की हर तरह की मदद कर रहा था।
गौरतलब है कि शहर के प्रसिद्ध कारोबारी अशोक अरोरा गंगानगर पर अज्ञात हमलावरों ने 04 फरवरी को लायंस पार्क चौराहा के समीप हुई फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया था। इस गोलीकांड में एक हमलावरा मारा गया था। कारोबारी अरोड़ा बाल बाल बच गए थे।
वहीं अन्य आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले का मुख्य मास्टर माईंड अर्पित उर्फ लक्की सिंहल फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है रिमांड के दौरान लकी और भी राज खोलेगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!