Advertisement

पठानकोट-कांग्रेस के चाणक्य डीके शिव कुमार

http://satyarath.com/

कांग्रेस के चाणक्य डीके शिव कुमार :

 

रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब —

भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस की फिलहाल देश में कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में सरकार है। कर्नाटक आबादी और लोकसभा सीटों के लिहाज से कांग्रेस द्वारा शासित सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। कांग्रेस की कर्नाटक जीत के पीछे सबसे बड़ा योगदान डीके शिव कुमार का रहा। कांग्रेस की रणनीति को लेकर जो भूमिका कभी अहमद पटेल निभाया करते थे — आज उनकी गैरमौजूदगी में यह कार्य डीके शिव कुमार के जिम्मे है और उनके द्वारा इसे बेखूबी से निभाया जा रहा है। पार्टी प्रति अपनी सेवाएं को लेकर डीके कांग्रेस हाईकमान के विश्वसनीय बने हुए हैं। 1962 में जन्मे डीके शिव कुमार अभी कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी छात्र लीडर के रूप में 1980 के दशक में शुरू की। 1989 में डीके पहली बार विधायक बने,उस समय वे मात्र 27 वर्ष के थे। इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चुनाव जीते — जो काबिले तारीफ है। अपनी कुशल राजनीतिक क्षमता के कारण डीके आज कर्नाटक के सबसे लोकप्रिय कांग्रेस नेता हैं। इसके अलावा कांग्रेस की केन्द्रीय राजनीति में भी उनका क़द लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में कांग्रेस की हिमाचल सरकार पर कुछ विधायकों के पाला बदलने की वजह से बड़ा संकट पैदा हुआ था इससे निपटने के लिए हाईकमान द्वारा डीके को हिमाचल प्रदेश भेजा गया — अपनी कुशल राजनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए डीके शिव कुमार वहां पार्टी के चाणक्य बने‌ और पैदा हुए सकंट को सफलतापूर्वक हल किया। कुछ रोज पहले उन्हें आलाकमान ने अमेठी और रायबरेली भी बुलाया था। बता दें कि जब महाराष्ट्र की कांग्रेस विलासराव देशमुख पर वर्ष 2002 में सकंट पैदा हुआ था तो कांग्रेस विधायकों को बंगलौर शिफ्ट किया गया था और वहां पर सारे प्रबंधन को डीके ने ही देखा था — इसी के चलते देशमुख सरकार बची थी। इसके अलावा 2017 के राज्यसभा चुनाव के दौरान गुजरात से कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक ही भेजा गया था और डीके की अगुवाई में एक बार फिर से सारा प्रबंधन किया गया — इसी वजह से उस समय के कांग्रेस चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल राज्यसभा पहुंच पाए थे। इन्हीं कारणों से आज जो स्थान कभी अहमद पटेल का कांग्रेस में हुआ करता था उनके निधन के बाद डीके शिव कुमार कहीं न कहीं उस स्थान को कांग्रेस के लिए भरने का काम कर रहे हैं।
Contact for Advertisement: Samir Gupta, Bureau Chief Satyarath News — Pathankot Punjab
Cell no. 9988553973

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!