Advertisement

गाडरवारा – 23 जून को होगा धानक समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज गाडरवारा

23 जून को होगा धानक समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

 

आयोजन समिति की बैठक मे बनाई गई रूपरेखा

गाडरवारा। गत दिवस धानक समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति जिला नरसिंहपुर की बैठक स्थानीय निरंजन वार्ड स्थित खुशी पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं , शासकीय सेवा में चयनित युवा वर्ग और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को 23 जून दिन रविवार को सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम आचार्य महल गाडरवारा में आयोजित किया जाएगा । बैठक में कार्यक्रम से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा कर सहमति प्राप्त हुई। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति सदस्य धनराज सिंह धानक, रामेश्वर धानक, फूलचंद विलोठिया, संतराम मलैया, रामचरण धानक, जगदीश कुमार धानक, हेमराज सिसोदिया, मनोज बिलझरिया, राम शंकर बिलझरिया, तरुण धानक आदि उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!