पंजाब में चुनाव आखिरी फेस 1 जून को होंगे।
पंजाब में भाजपा ने लगाई पूरी ताकत :
संडे स्पेशल रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ —
लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब में पूरा फोकस लगाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह द्वारा पंजाब के विभिन्न लोकसभा हलकों में विशाल रैलियों को संबोधित किया जा रहा है। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और पहली बार भाजपा राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में है — इसके पूर्व भाजपा — शिरोमणि अकाली दल पंजाब में गंठबंधन करते हुए इकट्ठा चुनाव लड़ा करते थे परन्तु किसान आन्दोलन के चलते दोनों दलों के बीच गठबंधन टूट गया था। आप और कांग्रेस के बीच भी राज्य में गंठबंधन नही हो पाया है। इसलिए पंजाब में पहली बार चौतरफा मुकाबला देखने को मिल रहा है। किसान आन्दोलन के चलते ग्रामीण इलाकों में बीजेपी का विरोध किया जा रहा है परन्तु शहरी क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति बेहतर दिखाई देती है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दौरों के चलते पार्टी वर्कर्स में उत्साह पाया जा रहा है और अब नई उर्जा के साथ बीजेपी भी चुनावी मैदान में है। भाजपा पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर , फिरोजपुर और गुरदासपुर से बेहतर नतीजों की उम्मीद लगाए है।


















Leave a Reply