न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी????+918055566975
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

????जय श्री कृष्णा????
चोघडिया, दिन
चर 05:53 – 07:28 शुभ
लाभ 07:28 – 09:04 शुभ
अमृत 09:04 – 10:40 शुभ
काल 10:40 – 12:15 अशुभ
शुभ 12:15 – 13:51 शुभ
रोग 13:51 – 15:27 अशुभ
उद्वेग 15:27 – 17:02 अशुभ
चर 17:02 – 18:38 शुभ
चोघडिया, रात
रोग 18:38 – 20:02 अशुभ
काल 20:02 – 21:27 अशुभ
लाभ 21:27 – 22:51 शुभ
उद्वेग 22:51 – 24:15* अशुभ
शुभ 24:15* – 25:40* शुभ
अमृत 25:40* – 27:04* शुभ
चर 27:04* – 28:28* शुभ
रोग 28:28* – 29:52* अशुभ
समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले
दैनिक राशिफल-
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।
????मेष-यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।
????वृष-नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
????मिथुन-वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।
????कर्क-नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।
????सिंह-कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।
????♀️कन्या-मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
⚖️तुला-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें।
????वृश्चिक-व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी।
????धनु-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।
????मकर-संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।
????कुंभ-मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।
????मीन–;प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
????आपका दिन मंगलमय हो????
सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार को करें ये उपाय, नहीं होगी पैसों की दिक़्क़त…
पौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व माना गया है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी कृपा बनी रहती है। इस दिन लोग सुबह- सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं और पूजा पाठ करते हैं। वहीं, कुछ लोग सूर्य की उपासना करने के साथ- साथ व्रत भी रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में सूर्य मज़बूत होने से आपके सभी काम बन सकते हैं।-पौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व बताया गया है। प्रतिदिन आपको सुबह के समय तांबे के लोटे में जल लेकर, उसमें लाल फूल और अक्षत डालकर, प्रसन्न मन से भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और आपको आयु, आरोग्य, धन-धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, यश, विद्या, वैभव और सौभाग्य प्रदान करते हैं।
कुंडली में सूर्य की स्थिति को मज़बूत करने के लिए रविवार की शाम को निम्नलिखित सभी उपाय करने से सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।
-शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने और दीपक
जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन रविवार को भी शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से फ़ायदा मिलता है। माना जाता है कि इससे नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इस बात की भी मान्यता है, कि पीपल के नीचे चौमुखी दीपक जलाने से ऑफ़िस में आपकी स्थिति अच्छी होती है। घर में धन और यश बना रहता है।
-पैसों की कमी को दूर करने के लिए उपाय
रविवार की रात को एक ग्लास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठें, और फिर स्नान कर उस दूध को बबूल के पेड़ में डालें। इस उपाय को 7 से 11 रविवार तक करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।


















Leave a Reply